फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Crime: One and a half lakh cheated by pretending to be the son of a minister

Kannauj Crime: खुद को मंत्री का बेटा बताकर डेढ़ लाख ठगे, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Jul 2023 10:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jul 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Kannauj Crime: One and a half lakh cheated by pretending to be the son of a minister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में मंत्री का करीबी बताकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए नाम पर 1.30 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। फर्रुखाबाद जिला के थाना नवाबगंज के गांव बराकेशव निवासी शिवांक शर्मा ने कोतवाली ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 11 जुलाई को गुरसहायगंज कोतवाली के गांव डिगसरा निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत हुई।

विज्ञापन


उसने अपने को अधिवक्ता बताया और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का नजदीकी बताया। दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि शिवांक शर्मा ने जब अधिवक्ता से कहा कि फर्रुखाबाद में रहने वाले मेरे एक रिश्तेदार का पिस्टल का लाइसेंस बनना है। अधिवक्ता ने लाइसेंस बनवाने का आश्वासन दिया और एक अन्य युवक से बात कराई। जिसने खुद को मंत्री असीम अरुण का पुत्र बताया। आश्वासन दिया कि वह फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी से कहकर लाइसेंस बनवा देगा।

विज्ञापन

उनकी बातों में आकर शिवांक ने उनके मांगने पर एक लाख नकद और 30 हजार रुपये मोबाइल से ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि इसके बाद कथित अधिवक्ता ने फोन उठाना बंद कर दिया। एक दिन फोन पर कथित अधिवक्ता ने गालीगलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच जसोदा चौकी प्रभारी आशीष सिंह को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से बात कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed