{"_id":"62c68ed2e1c3f42b0766f4ac","slug":"kannauj-crime-cash-and-jewellery-worth-rs-20-lakh-stolen-from-revenue-officer-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Crime: राजस्व अफसर के घर से 20 लाख रुपये की नकदी व जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Crime: राजस्व अफसर के घर से 20 लाख रुपये की नकदी व जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 07 Jul 2022 01:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:15 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में राजस्व अधिकारी के घर से 20 लाख की चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के गदहिया ऊसर निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में मानव संसाधन विभाग में तैनात हैं। उनके भाई लोकेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ में सिंचाई विभाग में राजस्व अधिकारी हैं। तीन दिन पहले वह गांव स्थित अपने घर आए थे। बुधवार रात उनकी मां नीतू सिंह छत पर सोई थीं, जबकि राघवेंद्र रात दो बजे तक कंपनी का काम करने के बाद नीचे कमरे में सो गए थे।
विज्ञापन
रात किसी समय छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने राघवेंद्र का कमरा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखी सेफ के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये और लगभग 18 लाख के जेवर चोरी कर लिए। घटना का पता गुरुवार सुबह तब चला जब नीतू सिंह छत से नीचे आई और उन्होंने कमरे में सामान बिखरा देखा।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने राघवेंद्र को आवाज दी लेकिन पता चला कि कमरा बाहर से बंद है। जब नीतू ने कमरा खोला तब राघवेंद्र बाहर निकले और पुलिस को घटना की जानकारी दी। चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन