फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Crime: Cash and jewellery worth Rs 20 lakh stolen from revenue officer house

Kannauj Crime: राजस्व अफसर के घर से 20 लाख रुपये की नकदी व जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Jul 2022 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Jul 2022 01:15 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में राजस्व अधिकारी के घर से 20 लाख की चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kannauj Crime: Cash and jewellery worth Rs 20 lakh stolen from revenue officer house
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के गदहिया ऊसर निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में मानव संसाधन विभाग में तैनात हैं। उनके भाई लोकेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ में सिंचाई विभाग में राजस्व अधिकारी हैं। तीन दिन पहले वह गांव स्थित अपने घर आए थे। बुधवार रात उनकी मां नीतू सिंह छत पर सोई थीं, जबकि राघवेंद्र रात दो बजे तक कंपनी का काम करने के बाद नीचे कमरे में सो गए थे।

विज्ञापन


रात किसी समय छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने राघवेंद्र का कमरा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखी सेफ के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये और लगभग 18 लाख के जेवर चोरी कर लिए। घटना का पता गुरुवार सुबह तब चला जब नीतू सिंह छत से नीचे आई और उन्होंने कमरे में सामान बिखरा देखा।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने राघवेंद्र को आवाज दी लेकिन पता चला कि कमरा बाहर से बंद है। जब नीतू ने कमरा खोला तब राघवेंद्र बाहर निकले और पुलिस को घटना की जानकारी दी। चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed