फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Complaint lodged against folk singer Neha Singh, accused of posting objectionable post

Kannauj: लोक गायिका नेहा सिंह के खिलाफ दी तहरीर, आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप

Tue, 29 Apr 2025 08:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 08:06 PM IST
सार

लोक गायिका नेहा सिंह के खिलाफ कन्नौज जिले में तहरीर दी गई है। उनपर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है।

 

विज्ञापन
Kannauj: Complaint lodged against folk singer Neha Singh, accused of posting objectionable post
एसपी को तहरीर देते भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अभिषेक पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंबेडकर नगर की लोक गायिका नेहा सिंह पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर एक समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। भाजपा नेताओं ने नेहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसपी को तहरीर दी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक आईटी विभाग अभिषेक पांडेय की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 सैलानियों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


इसको लेकर पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। आंबेडकरनगर के हीडी पकड़िया निवासी कवियत्री नेहा सिंह राठौर द्वारा सोशल मीडिया व भड़काऊ पोस्ट डालकर एक-दूसरे समुदाय के लोगों के भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भारत को अपमानित करने के वीडियो व फोटोग्राफ अपलोड किए जा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। समाज की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इनके खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed