{"_id":"66e5dbfd15151bc3280440c4","slug":"kannauj-car-going-in-the-wrong-direction-on-the-highway-rams-into-a-truck-two-dead-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: हाईवे पर गलत दिशा से जा रही कार ट्रक में घुसी, दो की मौत, एक युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: हाईवे पर गलत दिशा से जा रही कार ट्रक में घुसी, दो की मौत, एक युवक की हालत गंभीर
Sun, 15 Sep 2024 12:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:26 AM IST
सार
Kannauj News: पूर्वी बाईपास पर भीषण सड़क हादसा हुआ। गलत दिशा से जा रही कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज में जीटी रोड के पूर्वी बाईपास पर शनिवार देर रात गलत दिशा से जा रही कार सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक शहर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है, जबकि चालक मौके से भाग निकला।
शनिवार रात 11 बजे के करीब जीटी रोड पर पूर्वी बाईपास के निकट जलालपुर सरवन गांव के सामने तेज रफ्तार से गलत दिशा से जा रही एक ब्रीजा कार सामने से आ रहे ट्रक से भि़ड़ गई। कार में सवार मोहल्ला देविन टोला सरायमीरा निवासी रंजू ठाकुर (35) व अंशुल सिन्हा ( 32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तिवारी मोहल्ला निवासी गोविंद राठौर (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कार हाईवे पर दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर सदर कोतवाल कपिल दुबे मौके पर पहुंचे और तीनों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पंहुचाया।

यहां डॉक्टर ने रंजू और अंशुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोविंद को भर्ती कर लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। हादसे की जानकारी पर परिजनों समेत कई लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कार के गलत दिशा से जाने के कारण हादसा हुआ है। तीनों युवक जीटी रोड के किनारे एक ढाबे से खाना खाकर आ रहे थे। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।