फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Car fell down on the expressway, Assistant Commissioner of GST died

Kannauj: एक्सप्रेसवे पर नीचे गिरी कार, जीएसटी के सहायक कमिश्नर की मौत, पत्नी और चालक घायल

Tue, 05 Aug 2025 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Aug 2025 08:53 PM IST
सार

मथुरा से लखनऊ जाते समय सकरावा थाना क्षेत्र में कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में जीएसटी के सहायक कमिश्नर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kannauj: Car fell down on the expressway, Assistant Commissioner of GST died
अनुभव सिंह की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर जाली व डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में मथुरा के सहायक सहायक जीएसटी कमिश्नर, उनकी पत्नी एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी एवं सकरावा पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को मिनी पीजीआई सैफई भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सहायक जीएसटी कमिश्नर की मौत हो गई। चालक के मुताबिक सड़क पर पानी भरा होने से वह विंडशील्ड पर आ गिरा, जिससे कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।

विज्ञापन


श्रावस्ती जनपद के थाना भिनगा के शिवाजी पुरम निवासी अनुभव सिंह (45) वर्तमान में मथुरा में सहायक कमिश्नर जीएसटी के पद पर तैनात थे। चार अगस्त को शाम सात बजे टाटा सफारी से पत्नी रूमा सिंह के साथ मथुरा से लखनऊ जा रहे थे। कार बहराइच जिले की कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम केशवापुर निवासी अंकित सिंह चला रहा था। अंकित ने बताया कि ओवरटेक लेन पर पानी भरा होने पर उसने ब्रेक लगाया। कार की रफ्तार अधिक होने से पहियों से पानी उछलकर आगे की विंडशील्ड पर गिर गया। इससे दिखाई देना बंद हो गया और कार अनियंत्रित होकर बाई ओर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सेफ्टी टीम व एंबुलेंस और सकरावा थाने के उपनिरीक्षक माता प्रसाद मय फोर्स के साथ पहुंचकर सभी को गाड़ी से निकाल कर एंबुलेंस से मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। वहां देर रात उपचार के दौरान सहायक जीएसटी कमिश्नर अनुभव सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पत्नी और चालक का इलाज चल रहा है। उधर, कार को हाइड्रा से बाहर निकाल कर सकरावा पुलिस को सपुर्द कर दिया गया है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed