{"_id":"6759d5c01b4c811f1905b936","slug":"kannauj-car-collides-with-crane-going-to-remove-damaged-bus-three-injured-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: खराब बस को हटाने जा रही क्रेन से टकराई कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: खराब बस को हटाने जा रही क्रेन से टकराई कार, तीन घायल
Wed, 11 Dec 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Dec 2024 11:46 PM IST
सार
Kannauj News: खराब बस को हटाने जा रही क्रेन से कार टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अंदौआ गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई नेपाल-भारत मैत्री बस को हटाने जा रही आरजीबीईएल की क्रेन से एक अनियंत्रित कार टकराई गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंदौआ गांव के पास हुआ। ठठिया के आलमपुर गांव निवासी महावीर यादव यूपीडा की मेंटीनेंस कंपनी आरजीबीईएल का हाइड्रा (क्रेन) चलाते हैं। बुधवार सुबह सवा छह बजे के करीब 178 किलोमीटर पर खड़ी क्षतिग्रस्त भारत-नेपाल मैत्री बस को हटाने के लिए जा रहे थे। तभी हाथरस के कस्बा मुडसान निवासी सोनू (30) कार चलाकर मथुरा से लखनऊ जाते समय हाइड्रा से जा टकराए। साथ में मथुरा कृष्णा विहार निवासी कुलवीर सिंह (40), अलीगढ़ के इगलास गंगा गढ़ी निवासी राकेश (35) भी थे।
विज्ञापन
हादसे में सोनू और कुलवीर गंभीर घायल हो गए जबकि राकेश को मामूली चोटें आईं। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, ओमप्रकाश सिंह, थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। क्षतिग्रस्त कार और हाइड्रा को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन