फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Bloody clash erupts over dispute Bolero driven into youths student died five injured

कन्नौज: ‘तू पहचानता नहीं मुझे' की बहस में खूनी संघर्ष, युवकों पर चढ़ाई बोलेरो, छात्र की मौत और पांच घायल

Fri, 25 Sep 2026 11:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

Kannauj News: सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर पैठ गांव में चाय की दुकान पर मुझे पहचानते नहीं हो? की मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर अनियंत्रित बोलेरो चढ़ा दी। इसमें बीएससी के छात्र की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj Bloody clash erupts over dispute Bolero driven into youths student died five injured
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पैठ गांव में बीती रात हंसी-मजाक की एक मामूली बात खूनी रंजिश में बदल गई। चाय की दुकान पर "मुझे पहचानते नहीं हो?’ की बात को लेकर बहस शुरू हुई। इसमें दबंगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर बेकाबू बोलेरो चढ़ा दी। दर्दनाक हादसे में बीएससी के छात्र आशीष (18) उर्फ भोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तनाव फैल गया।

विज्ञापन

आलू देखकर लौट रहे थे अरविंद, चाय की दुकान पर छिड़ी बहस
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अरविंद सिंह कोल्ड स्टोरेज से अपने आलू देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में महमूदपुर पैठ गांव के पास एक चाय की दुकान पर वे कुछ लोगों के साथ बैठकर बातचीत करने लगे। हंसी-मजाक के दौरान वहां मौजूद महमूदपुर पैठ गांव का मटरू उर्फ श्याम सिंह उनसे उलझ गया। जब अरविंद ने पूछा- मुझे पहचानते नहीं हो?, तो मटरू ने तल्ख लहजे में कहा- नहीं पहचानते तो क्या करोगे? बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने फोन कर बुलाए गुर्गे, फिर दी बोलेरो चढ़ाने की सुपारी
मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने फोन कर अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। रामपुर गांव के अर्पित सिंह के अनुसार अरविंद की सूचना पर गांव के कुछ युवक उन्हें बचाने पहुंचे। वहीं, मटरू ने भी अपने साथी अंकित, पंकज, पवन, आशीष और शुभम सिंह को बुला लिया। अंकित मौके पर तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी लेकर पहुंचा। उसे देखते ही मटरू ने चिल्लाकर ललकारा इन सबके ऊपर बोलेरो चढ़ा दो, कोई बचने न पाए!

विज्ञापन

कुचलकर छात्र की ली जान, पांच लोग अस्पताल में भर्ती
मटरू की ललकार सुनते ही अंकित ने रामपुर के युवकों को रौंदते हुए बोलेरो चढ़ा दी। इस सनसनीखेज वारदात में रामपुर निवासी आशीष उर्फ भोलू (18) पुत्र मलिखान सिंह की गाड़़ी के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं, घटना में पृथ्वी सिंह, शिवा, आदित्य, राकेश दोहरे और जाफरीन गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक युवक द्वारा बोलेरो चढ़ाने की घटना हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed