फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Bike carrying four passengers rams into container, three dead, one youth injured

Kannauj: चार सवारी लेकर जा रही बाइक कंटेनर में घुसी, तीन की मौत, एक युवक घायल

Tue, 06 May 2025 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 10:07 PM IST
सार

Kannauj News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर जलालपुर पनवारा के पास देर शाम हुआ।

विज्ञापन
Kannauj: Bike carrying four passengers rams into container, three dead, one youth injured
हादसे के बाद धू-धूकर जलती मोटर साइकिल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चार सवारी लेकर जा रही बाइक मंगलवार को अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी। चालक ने कंटेनर को नहीं रोका जिससे बाइक 50 मीटर तक घिसटी और सड़क की रगड़ से निकली चिंगारी से उसमें आग लग गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला समेत तीन की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। मृतकों में एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर रात साढ़े आठ बजे ग्राम जलालपुर पनवारा के पास एक बाइक पर चार लोग सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर में घुस गई। चालक ने कंटेनर नहीं रोका और बाइक उसके साथ घिसटती चली गई। इससे उसमें आग लग गई। बाइक सवार लोग सड़क पर पड़े रहे और एक युवक बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटता चला गया। थोड़ी दूर पर चालक कंटेनर को साइड में खड़ा कर भाग गया।
विज्ञापन


उधर, से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने महिला समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। उनके पास से एक बैग और मोबाइल मिला है। मोबाइल पर फोन आया, जिसे स्वास्थ्य कर्मियों ने रिसीव किया। तब महिला की पहचान 27 वर्षीय रजनी पत्नी गुड्डू निवासी ग्राम भदार थाना हरपालपुर जनपद हरदोई की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा 50 वर्षीय टिंकू जाटव निवासी ग्राम अंधइया कटरी थाना अरवल जनपद हरदोई के रूप में हुई। तीसरे युवक की उम्र 30 साल है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। चौथा घायल रजनी का पति गुड्डू है। उसकी हालत नाजुक है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed