{"_id":"678e5627bda9c14d7d05d994","slug":"kannauj-attempt-to-spoil-the-atmosphere-by-hoisting-saffron-flag-at-imam-chowk-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: इमाम चौक पर भगवा झंडा लगा माहौल बिगाड़ने का प्रयास, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: इमाम चौक पर भगवा झंडा लगा माहौल बिगाड़ने का प्रयास, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 20 Jan 2025 07:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:36 PM IST
सार
Kannauj News: एक युवक ने इमाम चौक पर भगवा झंडा लगा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इमाम चौक पर भगवा झंडा लगाया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
इमाम चौक पर भगवा झंडा लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में युवक झंडा लगाते हुए कैद हुआ है। पुलिस ने युवक की तलाश में दबिश मारी। युवक के न मिलने पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया है।
सदर कोतवाली के अंतर्गत शहर के मोहल्ला मीर वैश्य टोला में मुस्लिम धार्मिक स्थल इमाम चौक है। रविवार की रात इमाम चौक पर एक युवक ने भगवा झंडा लगा दिया। सोमवार की सुबह लोगों ने भगवा झंडा लगा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर भगवा झंडा उतरवा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें मोहल्ला हरदेवगंज निवासी अवी त्रिपाठी झंडा लगाते हुए नजर आया।
पुलिस ने मोहल्ले के तकसीर अहमद की तहरीर पर अवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अवी की तलाश में पुलिस ने दबिश मारी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए पिता को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
छह माह पहले भी कर चुका हरकत
छह माह पहले भी इसी तरह शरारती तत्वों ने इमाम चौक पर भगवा झंडा लगाया था। तकसीर अहमद का कहना है कि उस दौरान भी अवी त्रिपाठी व उसके साथियों ने साजिश के तहत झंडा लगाया था। उस दौरान कड़ी कार्रवाई की जाती तो यह घटना फिर से नहीं होती।