{"_id":"618bf43c3544902caf2ba2af","slug":"kannauj-attack-on-brother-and-sister-who-came-to-record-statement-in-sp-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: एसपी दफ्तर में बयान दर्ज कराने आए भाई-बहन पर हमला, बहन की नाक काटी, भाई को लोहे की रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: एसपी दफ्तर में बयान दर्ज कराने आए भाई-बहन पर हमला, बहन की नाक काटी, भाई को लोहे की रॉड से पीटा
Wed, 10 Nov 2021 10:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:03 PM IST
सार
हमलावर भाई-बहन को करीब आधे घंटे तक पीटते रहे। सुरक्षा में साथ आए पुलिसकर्मी बचाने में नाकामयाब रहे। इसी बीच हमलावरों ने उसकी नाक काट दी। हमले में विकार भी घायल हो गए।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट मोड़ पर अधिवक्ता पर हमला करते लोग और मौजूद सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में एसपी कार्यालय में बयान दर्ज कराने आए भाई-बहन पर ससुरालीजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता भाई और बहन को गंभीर चोटें आई हैं। घायल एसपी कार्यालय में करीब एक घंटे तक तड़पते रहे। इसके बाद पुलिस ने ऑटो से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कानपुर देहात के झींझक इलाके के बुद्घ नगर निवासी अधिवक्ता विकार अहमद बहन हिना के साथ बुधवार सुबह एसपी दफ्तर में दहेज एक्ट के मुकदमे में बयान दर्ज कराने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे अहमदपुर रौनी गांव के इंतजार भतीजी खुशबू और गांव के कुछ युवकों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे।
एसपी दफ्तर में ही दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई होने लगी। सीओ सदर शिव प्रताप ने भाई-बहन को पुलिस सुरक्षा में एसपी दफ्तर से बाहर भेज दिया। हिना ने बताया कि कलक्ट्रेट मोड पर भाई विकार अहमद और उसके पहुंचते ही चचिया ससुर इंतजार और भतीजी खुशबू ने परिवार के युवकों के साथ मिलकर दोनों लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावर करीब आधे घंटे तक पीटते रहे। सुरक्षा में साथ आए पुलिसकर्मी बचाने में नाकामयाब रहे। इसी बीच हमलावरों ने उसकी नाक काट दी। हमले में विकार भी घायल हो गए। इधर, सूचना पर पहुंचे एसपी दफ्तर के पुलिसकमियों ने हमलावरों और घायलों को दोबारा एसपी दफ्तर पहुंचाया। एसपी दफ्तर से पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को सूचना दी।

करीब आधे घंटे तक घायल एसपी दफ्तर में तड़पते रहे। एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने घायलों को ऑटो से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
तीन साल से चल रहा मुकदमे का सिलसिला
दोनों पक्षों में करीब करीब तीन साल से मुकदमे का सिलसिला चल रहा है। अहमदपुर रौनी की खुशबू ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी विकार अहमद से हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन पति विकार, ननद हिना, निगद, देवर अरुज और ननदोई सफीउद्दीन के खिलाफ दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कानपुर देहात के माती में तारीख के दौरान कोर्ट में पति ने उसके साथ मारपीट की थी। बुधवार को वह अपने चाचा के साथ मोबाइल का रिचार्ज कराने तिर्वा क्रासिंग आई थी। इसी बीच ससुराल पक्ष के लोग दिख गए। इस दौरान कहासुनी और मारपीट हो गई।
एसपी दफ्तर में भी की मारपीट
झींझक क्षेत्र के बुद्घनगर की हिना ने बताया कि बुधवार को भाई विकार के साथ एसपी दफ्तर में बयान दर्ज कराने आई थीं। तभी भाभी खुशबू ने अपने चाचा इंतजार और परिवार के युवकों के साथ एसपी दफ्तर में मारपीट शुरू कर दी। बाद में एसपी आफिस के पुलिसकर्मियों ने बचाया। वह पुलिसकर्मियों के साथ भाई संग एसपी दफ्तर के बाहर निकलीं। कलक्ट्रेट मोड़ पर इंतजार, खुशबू और कुछ युवकों ने हमला कर दिया।