{"_id":"5f44a67f4dee344a2c287db3","slug":"kannauj-and-fatehgarh-also-involved-in-the-smuggling-of-drug-mafia-toddler-of-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के ड्रग्स माफिया बच्चा के तस्करी के तार कन्नौज और फतेहगढ़ से भी जुड़े, रजिस्टर खाेलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के ड्रग्स माफिया बच्चा के तस्करी के तार कन्नौज और फतेहगढ़ से भी जुड़े, रजिस्टर खाेलेगा राज
Tue, 25 Aug 2020 11:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
कानपुर का ड्रग्स माफिया सुशील शर्मा उर्फ बच्चा
- फोटो : amar ujala
कानपुर के ड्रग्स माफिया बच्चा के तस्करी के तार कन्नौज और फतेहगढ़ से भी जुड़ रहे हैं। दबिश के दौरान बच्चा के घर से जो रजिस्टर मिला है, उसमें उसके कई साथियों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे हैं। इनमें सबसे ज्यादा नंबर कन्नौज और फतेहगढ़ के मिले हैं।
पुलिस का मानना है कि ये लोग भी बच्चा के साथ मिलकर अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी करते होंगे। अब ये लोग पुलिस की रिडार में हैं। वहीं 2015 में नवाबगंज पुलिस ने बच्चा व फतेहगढ़ निवासी साथी को मादक पदार्थ की तस्करी में जेल भेजा था।
मादक पदार्थ के तस्कर अंडर ग्राउंड
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाए जाने के बाद कई अंडरग्राउंड हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस की सह पर इलाके में ताल ठोंककर मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्कर मोबाइल बंद कर फरार हैं।