फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj accident, Truck hits sleeper bus parked on expressway, 30 passengers injured,11 referred to medical co

कन्नौज हादसा: एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्लीपर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 30 सवारियां घायल...11 मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 18 May 2024 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 May 2024 10:12 AM IST
सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्लीपर बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 30 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से 11 को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kannauj accident, Truck hits sleeper bus parked on expressway, 30 passengers injured,11 referred to medical co
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर से सवारियों को लेकर गुजरात जा रही स्लीपर बस के चालक ने पेशाब करने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पीली पट्टी लाइन में खड़ी कर दी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई और 30 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने एम्बुलेंस से गंभीर घायलों को मिनी पीजीआई सैफई, तिर्वा मेडिकल कॉलेज और सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

घटना के बाद बस व ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए। हादसा सोमवार की सुबह करीब चार बजे हुआ।  बताया जा रहा है कि गोरखपुर से सवारियां लेकर सूरत जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरते समय किलोमीटर संख्या 139+700 पर खड़ी थी। थाना क्षेत्र सकरावा के गांव मिश्राबाद के सामने पांड्या वोल्वो स्लीपर बस के चालक ने किसी सवारी के पेशाब करने के चलते  पीली पट्टी लाइन में खड़ी की थी।

विज्ञापन

तभी जिला रामपुर के थाना मंसूरपुर निवासी यादेव पुत्र मिश्रीलाल ट्रक चालक व कंडक्टर साहिल पुत्र सिकंदर खान निवासी मंसूरपुर जिला रामपुर के बदायूं से ट्रक में गेहूं भरकर बेंगलुरु ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्लीपर बस में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे से बस में चीख पुकार मच गई और 30 सवारियां घायल हो गईं। ट्रक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बस चालक व परिचालक और ट्रक का कंडक्टर फरार
सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सौरिख व सकरावा पुलिस और छह से अधिक एम्बुलेंस के कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को बस से निकाल कर मिनी पीजीआई सैफई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख और तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाद बस का चालक व परिचालक और ट्रक का कंडक्टर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया
सुरक्षा अधिकारी ने बताया बस में संत कबीर नगर, गोंडा, देवरिया अन्य जनपद समेत गुजरात राज्य की सवारियां मौजूद थी। इसमें गंभीर पांच लोगों को मिनी पीजीआई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में 24 घायलों को भर्ती कराया गया।  यहां डॉक्टर ने 11 लोगों की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।  दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed