फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Accident, Sleeper bus overturned after hitting a divider on the expressway, 38 passengers injured

Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 38 सवारियां घायल…मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sat, 21 Sep 2024 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Sep 2024 09:41 AM IST
सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस सवार 38 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj Accident, Sleeper bus overturned after hitting a divider on the expressway, 38 passengers injured
kannauj accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। गोंडा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में बस सवार 38 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात स्लीपर बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी।

विज्ञापन

बस जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव के पास कट 185 पर पहुंची, तो तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में बस सवार 38 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां मरीजों का प्राथमिक इलाज के सभी घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में सभी घायलों की हालत सामान्य है। लोगों कों अन्य वाहनों से उनके घर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed