{"_id":"6911837703589428e40abba8","slug":"kannauj-accident-pickup-driver-hit-by-bike-rider-death-causes-chaos-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: पिकअप चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: पिकअप चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
Mon, 10 Nov 2025 11:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:48 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पिकअप के पास खड़े चालक को दिल्ली से सुल्तानपुर जा रहे बाइक चालक ने सोमवार सुबह दस बजे के करीब रनवा गांव के पास टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। दिल्ली थाना अलीपुर मोहल्ला अमीदपुर निवासी अंकुर (30) पुत्र पीतम परचून का सामान लाद कर लखनऊ जा रहा था जिसके साथ में कार्तिक (15) भी था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के रनवा गांव के पास ऐलो लाइन पर पिकअप खड़ी कर शीशा साफ कर रहा था।
विज्ञापन
तभी पिकअप के पास खड़े चालक को बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक को सुल्तानपुर थाना लंभुआ गांव बरसडा सकवा निवासी शनि उपाध्यक्ष चला रहा था। हादसे में चालक और बाइक सवार घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एटलस गश्त दल सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। जहां पिकअप चालक अंकुर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन