फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Accident on expressway assistant GST commissioner dies after car falls down wife and driver injured

Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार नीचे गिरने से सहायक जीएसटी कमिश्नर की मौत, पत्नी और चालक घायल

Tue, 05 Aug 2025 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Aug 2025 10:58 AM IST
सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार हादसे में मथुरा के सहायक जीएसटी कमिश्नर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा कार के अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरने से हुआ, जिसके बाद घायलों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Kannauj Accident on expressway assistant GST commissioner dies after car falls down wife and driver injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक तेज रफ्तार टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर जाली और डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस हादसे में मथुरा के सहायक जीएसटी कमिश्नर अनुभव सिंह (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस खबर के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

श्रावस्ती जनपद के थाना भिनगा के शिवाजी पुरम निवासी अनुभव सिंह (45) पुत्र अनूप सिंह वर्तमान में मथुरा में सहायक कमिश्नर जीएसटी के पद पर तैनात थे। चार अगस्त 2025 को समय लगभग सात बजे अपनी टाटा सफारी कार से मथुरा से लखनऊ जा रहे थे। साथ में पत्नी रूमा सिंह एवं चालक अंकित सिंह पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ग्राम केशवापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच साथ में थे।

विज्ञापन

ब्रेक लगाने पर अनियंत्रित हो गई थी कार
चालक ने बताया कि ओवरटेक लेन में पानी होने पर गाड़ी स्पीड में होने के कारण ब्रेक लगाने पर अनियंत्रित होकर बाई तरफ साइड की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सेफ्टी टीम व एम्बुलेंस और सकरावा थाने के उपनिरीक्षक माता प्रसाद मय फोर्स के साथ पहुंचकर सभी को गाड़ी से निकाल कर एम्बुलेंस से मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। यहां देर रात उपचार के दौरान सहायक जीएसटी कमिश्नर अनुभव सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed