फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Accident: Home Department Director's car overturned, three injured

Kannauj Accident: गृह विभाग निदेशक की गाड़ी पलटी, तीन घायल, एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

Wed, 31 Jul 2024 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2024 06:20 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में कार सवार गृह विभाग के निदेशक, पत्नी व बेटी घायल हो गईं।

विज्ञापन
Kannauj Accident: Home Department Director's car overturned, three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर बारिश के चलते कार स्लिप होकर मध्य डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गृह विभाग के निदेशक, पत्नी व बेटी को मामूली चोटे आई। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने एंबुलेंस द्वारा सभी को उपचार के लिए सौरिख सीएचसी में भर्ती कराया। केंद्र के गृह विभाग के निदेशक संजय कुमार अग्निहोत्री (51) पुत्र बाबूराम अग्निहोत्री निवासी इंदिरापुरम थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद से अपनी होंडा कार में पत्नी विवाह (50) व पुत्री सानवी (12) के साथ बुधवार को गृह जनपद रायबरेली जा रहे थे।

विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गुजरते समय सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर तुर्कन के सामने किलोमीटर संख्या 151-400 पर लगभग चार बजे बारिश के चलते कार स्लिप होकर मध्य डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों के मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने हाईवे की एंबुलेंस से सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया। उधर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed