फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Accident Car Loses Control and Crashes into Vehicle Wreckage Scattered One Woman Dead and Six Injured

एक्सप्रेसवे पर 'खूनी झपकी': अनियंत्रित होकर वाहन में घुसी कार, वाहन के उड़े परखच्चे, महिला की मौत और छह घायल

Tue, 05 May 2026 01:58 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 05 May 2026 01:58 PM IST
सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद आने से कार हादसे का शिकार हुई, जिसमें सुल्तानपुर की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और परिवार के 6 लोग घायल हैं। यूपीडा और पुलिस टीम ने घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Kannauj Accident Car Loses Control and Crashes into Vehicle Wreckage Scattered One Woman Dead and Six Injured
क्षतिग्रस्त कार को हटाती क्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित कार वाहन के पीछे जा टकरा गई। सुल्तानपुर जाते समय मछैया गांव के पास हादसा हुआ। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और यूपीडा टीम ने अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

जिला सुल्तानपुर के थाना अखंड नगर अंतर्गत गांव जनौरा निवासी जयशंकर तिवारी (40) कार चलाकर नोएडा से सुल्तानपुर लौट रहे थे। साथ में पत्नी प्रिया तिवारी (38), पुत्री नंदनी तिवारी (5), पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी (60), चाचा सदाशिव तिवारी (55) दादी चिंतादेवी (80), परिवार की संध्या शुक्ला (25) भी थी।

विज्ञापन

झपकी आने से कार हो गई अनियंत्रित
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षेत्र के मछैया गांव के पास पहुंचते ही मंगलवार सुबह करीब सात बजे चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया एटलस गश्ती दल और थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे।

क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद हटवाया
घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। यहां महिला चिंता देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed