{"_id":"62c51165f8f07405b25e93a2","slug":"kannauj-accident-bike-rider-contract-worker-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार संविदा कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार संविदा कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 06 Jul 2022 10:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
मौरव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर बाइक सवार संविदाकर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। बैसवारी गांव निवासी मौरव कटियार (38) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन था।
मंगलवार रात वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। जीटी रोड पर भट्ठा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उसकी शिनाख्त कर ली और परिजनों के साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिवार में पत्नी अनुपम, एक पुत्र शौर्य और एक पुत्री श्रेया है।