फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kajal, Only Survivor of Hirni House Collapse, Discharged From Hospital

हिरनी हादसा: अपनों की मौत से बेखबर काजल अस्पताल से डिस्चार्ज, हादसे में पिता और तीन बहनों की हो चुकी है मौत

Tue, 08 Sep 2026 09:18 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 09:18 AM IST
सार

Kanpur News: हिरनी हादसे में पिता और तीन बहनों की मौत से बेखबर काजल को देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में परिवार की अकेली बची काजल को परिजन रात करीब 11 बजे पतारा स्थित उसके फूफा महेंद्र सिंह के घर लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Kajal, Only Survivor of Hirni House Collapse, Discharged From Hospital
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर फूफा के घर मौजूद काजल - फोटो : amar ujala

विस्तार

हादसे में परिवार की अकेली बची काजल को परिजन रात करीब 11 बजे पतारा स्थित उसके फूफा महेंद्र सिंह के घर लेकर पहुंचे। फिलहाल काजल को यहीं रखा गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद काजल ने पूछने पर अपनी तबीयत ठीक बताई। हालांकि उसके सिर और हाथ में चोट है। हादसे में घायल होने के बाद उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

फिलहाल काजल को फूफा के घर पर ही रखा गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद काजल ने पूछने पर अपनी तबीयत ठीक बताई। हालांकि उसके सिर और हाथ में चोट है। हादसे के बाद उसका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनों की मौत से अब भी बेखबर

फूफा महेंद्र सिंह ने बताया कि काजल को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि हादसे में उसके पिता और तीन बहनों की मौत हो चुकी है। उसे यही बताया गया है कि पिता और बहनें अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। महेंद्र सिंह के मुताबिक काजल कुछ सशंकित जरूर नजर आ रही है। वह जब भी पिता और बहनों के बारे में पूछती है तो परिजन उसे यही बताते हैं कि सभी अस्पताल में हैं। परिवार के लोग उसकी स्थिति को देखते हुए फिलहाल उसे हादसे की पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन

हादसे में अकेली बची काजल

हिरनी गांव में दो मंजिला कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में काजल मलबे के बीच फंस गई थी, लेकिन राहत और बचाव दल ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद काजल अपने फूफा के घर पहुंच गई है। परिजनों का कहना है कि फिलहाल वह यहीं रहने की बात कह रही है। उसके सिर और हाथ में चोट होने के कारण उसकी देखभाल की जा रही है।

परिवार में सिर्फ काजल बची

हादसे में काजल के पिता मुकेश सिंह और उसकी तीन बहनों की मौत हो चुकी है। परिवार में अब काजल ही अकेली बची है। अपनों को खोने की जानकारी से अनजान काजल फिलहाल यही समझ रही है कि उसके पिता और बहनें अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed