{"_id":"578943db4f1c1bb17b13e471","slug":"kairana-bjp-s-concern-not-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को कैराना की चिंता, कश्मीर की नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को कैराना की चिंता, कश्मीर की नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
अर्पिता महिला मंडल के कार्यक्रम का शुभारंभ करते अमर सिंह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कैराना (मेरठ) से हिंदुओं के पलायन के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कैराना की चिंता करने वाली भाजपा को कश्मीर के हिंदुओं की चिंता नहीं है। कश्मीर में उपद्रव के लिए केंद्र समर्थित महबूबा सरकार जिम्मेदार है। अमर सिंह गुमटी स्थित एक होटल में अर्पिता महिला मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में विस्थापित हिंदू महिलाओं को यूपी में बसाने के लिए सीएम से जमीन मांगी है। भाजपा की ओर से यूपी में योगी आदित्य नाथ को सीएम पद के लिए पेश करने की सूचना पर उन्होंने कहा कि क्षत्रिय होेने के नाते योगी हमारे पीठाधीश हैं। हम कामना करते हैं कि वे यशस्वी हों। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा दागियों को टिकट देती आई है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के समय डीपी यादव को टिकट दिया गया । आजमगढ़ में मुलायम के खिलाफ रमाकांत यादव को उतारा। ये सब क्या दूध के धुले हैं। इन्हें पाक साफ करने वाला गंगाजल अमित शाह के पास हो सकता है, अखिलेश के पास नहीं है।