फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   July 20 was the coldest day in 40 years.

Kanpur News: 40 साल बाद 20 जुलाई को रहा सबसे ठंडा दिन

Tue, 21 Jul 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
July 20 was the coldest day in 40 years.
कानपुर। लगातार बादलों के डेरा जमाने और शुक्रवार की रात से बारिश होने के चलते कानपुर में 20 जुलाई को मौसम ने 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 1986 में इससे कम अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचा था। दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और मौसम विभाग की वेधशाला में सन शाइन आवर शून्य दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में शहर में 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


रविवार रात से सोमवार सुबह आठ बजे तक 38.6 मिमी और सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक 38.4 मिमी बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी से नमी आने और मानसूनी द्रोणी तराई से निकलकर कानपुर परिक्षेत्र के नजदीक आने से मानसूनी बारिश शुरू हो गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जुलाई की औसत बारिश 271.6 मिमी है। इस महीने अब तक 245.9 मिमी बारिश हो चुकी है जो औसत बारिश का 90.54 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री नीचे चला गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री कम रहा। सुबह और दोपहर के समय वातावरण में नमी का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed