फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Juji water for 20 million people

पानी के लिए जूझी 20 लाख की आबादी

Fri, 27 May 2016 01:13 AM IST
AMARUJALA BEARO
AMARUJALA BEARO Updated Fri, 27 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Juji water for 20 million people
water - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। बैराज पाइप लाइन का लीकेज ठीक न हो पाने से बदहाल जलापूर्ति  बुधवार रात आंधी-पानी के बाद और बिगड़ गई। इससे करीब 20 लाख लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची रही। डिमांड के अनुसार मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजे गए, लेकिन वे नाकाफी साबित हुए। 
विज्ञापन

  23 मई को रात में आई तेज आंधी से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था के बीच 25 मई को फिर आई आंधी से भैरोघाट पंपिंग स्टेशन, लोअर गंगा कैनाल और बेनाझाबर वाॅटर वर्क्स की बिजली गुल हो गई। इससे भैरोघाट और कैनाल से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स के टैंकों तक पानी भेजने और उसे ट्रीट करने का काम ठप हो गया। तीन घंटे बाद रात 12 बजे तीनों स्थानों की बिजली आई। लगभग पौने एक बजे पुन: बेनाझाबर को पानी मिलना और उसका ट्रीटमेंट शुरू हुआ। इस वजह से वहां से सिटी के 22 जोनल पंपिंग स्टेशनों (जेडपीएस) में सुबह तक औसत से लगभग एक तिहाई पानी ही पहुंच    पाया। उसी स्थिति में 67 वार्डों में  जलापूर्ति करने से प्रेम नगर, फहीमाबाद सहित 35 से ज्यादा मोहल्लों में पानी ही नहीं पहुंचा, जबकि अन्य मोहल्लों में पानी लो-प्रेशर से पहुंचा।
विज्ञापन

पानी के तरसे दक्षिणवासी 
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। रविदासपुरम में सोमवार रात आंधी-तूफान के दौरान ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जिससे लोग गर्मी के साथ पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। 5 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में 3 हैंडपंप चल रहे हैं। क्षेत्र की ममता, कमला, सूरज, महाबली, योगेश, निर्मला, आनंदेश्वरी, निवेदिता, रामू , दिनेश ने बताया कि जिनके घरों में सबमर्सिबल लगे हैं वे किराए पर जनरेटर चलाकर सबमर्सिबल चला रहे है। उन्हीं लोगों से 10-20 रुपये बाल्टी पानी खरीदकर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। उधर, आनंदपुरी में बुधवार रात से बिजली नहीं आई। इससे पेयजल की समस्या हुई। रोशनी ने बताया कि बिजली नहीं आने से जलसंस्थान से भी घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इस वजह से  वेंडरों से 20 रुपये में मिलने वाला पानी का एक डिब्बा 30 रुपये में खरीदना पड़ा। जूही सफेद कालोनी, नयापुरवा, बाबूपुरवा बगाही, अजीतगंज, बेगमपुरवा और एनएलसी समेत कई स्थानों पर भी पानी के लिए मारामारी रही। कई जगहों पर पार्षदों ने किराए पर पानी का टैंकर मंगाकर लोगों को पानी मुहैया कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed