{"_id":"5e0cb23f8ebc3e87ea506e8b","slug":"ju-doctors-abused-hbtu-professor-in-hailat-hospital-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट अस्पताल में जू. डॉक्टरों ने एचबीटीयू के प्रोफेसर से की गाली-गलौज, गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट अस्पताल में जू. डॉक्टरों ने एचबीटीयू के प्रोफेसर से की गाली-गलौज, गला दबाया
Wed, 01 Jan 2020 08:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर डॉ. अश्विनी सूद
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हैलट के अस्थि रोग विभाग के जूनियर डॉक्टरों ने एचबीटीयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अश्विनी सूद के साथ वार्ड आठ के सामने गालीगलौज और धक्कामुक्की की। उनका गला दबा कर धक्का दे दिया। रोगियों के तीमारदारों ने बीचबचाव किया।
एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में रहने वाले केमिकल इंजीनियर डॉ. अश्विनी सूद ने बताया कि उनकी पत्नी अमिता को फ्रोजन शोल्डर की दिक्कत हो गई है। उनके दोनों कंधों में जकड़न और दर्द है। सोमवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जीके सेंगर को ओपीडी में दिखाया था।

डॉ. सेंगर ने सुबह 10 बजे वार्ड आठ में इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था। बुधवार को सुबह 10 बजे वार्ड में आ गए। जूनियर डॉक्टर उन्हें दोपहर दो बजे तक बैठाए रहे। चार घंटे तक किसी ने कुछ नहीं सुना। एतराज करने पर जूनियर डॉक्टर भड़क गए और धक्कामुक्की की, गला दबा दिया।
जूनियर डॉक्टर की कोई नेम प्लेट भी नहीं लगी थी। वहां उपस्थित तीमारदारों ने ने बचाया। डॉ. सूद ने बताया कि उनके भी दोनों कूल्हे बदले गए। उन्होंने डॉ. जीके सेंगर से शिकायत की है।
जूनियर डॉक्टर की कोई नेम प्लेट भी नहीं लगी थी। वहां उपस्थित तीमारदारों ने ने बचाया। डॉ. सूद ने बताया कि उनके भी दोनों कूल्हे बदले गए। उन्होंने डॉ. जीके सेंगर से शिकायत की है।