फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   joy firing in marriage one killed at etawah

दिल्ली से आया था खुशियां बटोरने लेकिन बदले में मिल गई मौत

Wed, 01 Nov 2017 08:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Nov 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
joy firing in marriage one killed at etawah
रामकिशन का फाइल फोटो फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर पिता की मौत की खबर पाकर पहुंचा योगेश - फोटो : अमर उजाला
रामकिशन को ये बिल्कुल भी नहीं मालूम था कि जहां वो खुशियां बटोरने जा रहा है वहां मौत बेसब्री से उसका इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


इटावा के डबहा मूसेपुरा में मंगलवार रात शादी समारोह में द्वाराचार के समय हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मृतक के चाचा ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

मंगलवार को इटावा लवेदी थाना क्षेत्र के गांव कंकालीपुरा निवासी दशरथ सिंह के पुत्र अवधेश सिंह बारात डबहा मूसेपुरा गांव निवासी राजकुमार यहां पहुंची।  द्वारचार की रस्म के दौरान बारात में आए एक युवक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली मिस होने पर युवक दोबारा तमंचे में गोली भरने लगा। तभी अचानक फायर हो गया। गोली अवधेश के भाई दीप सिंह के दोस्त दिल्ली सबौली एक्सटेंशन निवासी रामकिशन (45) को जा लगी। 
विज्ञापन

लहूलुहान होकर गिर पड़ा

joy firing in marriage one killed at etawah
शादी का रखा सामान - फोटो : अमर उजाला

इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके साथ गोली से नवादा निवासी वेद, कंकालीपुरा निवासी रघु सिंह और बलोह निवासी दाऊ  बाबू भी घायल हो गए। अचानक हुई घटना से लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने राम किशन को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।  सूचना पर लवेदी एसओ अनिल कुमार भी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। दीप सिंह की सूचना पर रामकिशन का पुत्र योगेश परिजनों साथ अस्पताल आए। पोस्टमार्टम के बाद शव योगेश के सुपुर्द कर दिया।  एसओ ने बताया कि मृतक के चाचा रतन सिंह ने कंकालीपुरा निवासी अभिषेक पुत्र धनपाल सिंह के खिलाफ  तहरीर दी है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

आनन फानन में निपटाई गईं रस्में

joy firing in marriage one killed at etawah
डेमो पिक

डबहा मूसेपुरा गांव में हर्ष फायरिंग के हुई मौत के बाद शादी की सभी रस्में आनन-फानन में निपटाई गईं। रस्में अदा होने के बाद पुलिस दूल्हे को थाने ले आई, जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। 
दूल्हे अवधेश के भाई दीप सिंह के दोस्त रामकिशन की हर्ष फायरिंग में चली गोली लगने से मौत हो गई। दीप सिंह दिल्ली में रहता है और भाई की शादी में शामिल कराने के लिए कई दोस्तों को आमंत्रण दे आया था। उसी आमंत्रण पर रामकिशन सहित कई दोस्त आए भी थे। दीप सिंह यह नहीं जानता था कि जिस दोस्त रामकिशन को उसने अपने भाई की शादी बुलाया था वह वहीं से उसे अलविदा कह देगा। जैसे ही हर्ष फायरिंग में गोली रामकिशन को लगी। वैसे ही वहां चल रही द्वारचार की रस्म में विघ्न उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन

घटना के बाद से अधिकतर बाराती और घराती अपने अपने घरों में चले गए

joy firing in marriage one killed at etawah
डेमो पिक

दीप सिंह व उसके दोस्त एवं अन्य बाराती रामकिशन व अन्य घायलों को लेकर इटावा अस्पताल के लिए निकल पड़े। अस्पताल में रामकिशन की मौत होने की पुष्टि चिकित्सक ने की तो दीप सिंह तो रो पड़ा। उसने अन्य दोस्तों के जरिए सूचना उसके परिवारीजनों को कराई।


इधर, घटना के बाद से अधिकतर बाराती और घराती अपने अपने घरों में चले गए। सिर्फ क न्या पक्ष के परिजन व कुछ रिश्तेदार एवं वर पक्ष के चंद लोग ही रह गए। जैसे-तैसे द्वारचार की रस्म के बाद अन्य रस्मों को पूरा किया गया। सूचना पर जब पुलिस गांव पहुंची तब तक शादी की सभी रस्में पूरी की जा चुकी थी। पुलिस दूल्हे को थाने में ले आई जहां पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed