{"_id":"5aec5e514f1c1b54098b7f7b","slug":"joy-firing-at-marriage-function-by-police-inspector-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Facebook पर वीडियो अपलोड कर 'रंगबाजी दिखाना' पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Facebook पर वीडियो अपलोड कर 'रंगबाजी दिखाना' पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे को पड़ा महंगा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 04 May 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की शादी में दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच रौब गांठने के लिए पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक के बाद एक फायरिंग करना पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे को महंगा पड़ गया। हैरानी की बात तो यह है कि इंस्पेक्टर के बेटे ने ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो अपनी फेसबुक वॉल पर 'रंगबाजी के साथ' पोस्ट कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। मामले की जांच शुरू हुई तो बाप-बेटे दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला यूपी के कानपुर जिले का है।
हर्ष फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस इंस्पेक्टर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर और बंदूक से बहन की शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को फेसबुक पर वीडियो अपलोड करना भारी पड़ गया। वीडियो देखने के बाद कानपुर के एसएसपी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर पिता और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
हर्ष फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
27 अप्रैल को कानपुर में बर्रा के एक पार्क से बर्रा निवासी पुलिस इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह की बेटी की शादी थी। इंस्पेक्टर इस समय लखनऊ में तैनात है। शादी में इंस्पेक्टर के बेटे पुष्पराज ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर और बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसका वीडियो भी उसने फेसबुक पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवॉल्वर में गोलियां लोड करता पुलिस इंसपेक्टर का बेटा
मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी अखिलेश कुमार ने जांच सीओ गोविंदनगर सैफुद्दीन को सौंपी थी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह परिहार की तहरीर पर इंस्पेक्टर और उनके बेटे के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन और हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर भास्कर मिश्रा का कहना है कि आलाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।