{"_id":"59eb4ecc4f1c1bd1538b8634","slug":"journalists-said-jd-movie-journalisms-mirror","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों ने कहा-जेडी फिल्म पत्रकारिता का आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों ने कहा-जेडी फिल्म पत्रकारिता का आईना
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
केडीएमए वर्ल्ड के द नटराज थियेटर में प्रदर्शित हुई फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो जर्नलिस्ट से पत्रकारिता कॅरियर शुरू करने वाले उन्नाव के शैलेंद्र पांडेय की जेडी फिल्म शुक्रवार को कानपुर केशवपुरम के केडीएमए वर्ल्ड में प्रदर्शित हुई। पत्रकारों के लिए विशेष फिल्म शो का आयोजन ‘अमर उजाला’ की ओर से किया गया। पत्रकारिता और पत्रकारीय पेशे की चुनौतियों पर आधारित यह फिल्म देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर के पत्रकारों ने भी फिल्म देखने के बाद कहा कि यह फिल्म पत्रकारिता का आईना है।
विज्ञापन
फिल्म देश में चर्चा का विषय बनी हुई है
फिल्म देखने के बाद थियेटर में मौजूद पत्रकार
जेडी फिल्म की कहानी लखनऊ के पत्रकार जय द्विवेदी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक छोटे से अखबार से पत्रकारिता में कॅरियर की शुरुआत करने वाले जय पॉलिटिक्स के खेल में फंसकर दिल्ली में एक पत्रिका का मालिक बन जाता है। इधर यूपी के कद्दावर नेता के इशारे पर जेडी पत्रिका की महिला पत्रकार अपने संपादक जय पर यौन शोषण का आरोप लगा देती है। जय की पत्नी अपने पति को किस तरह झूठे आरोपों से बरी कराती है। एक छोटे शहर से लेकर दिल्ली में कॉमर्शियल हो चुकी पत्रकारिता को बड़े ही अनोखे और रोचक अंदाज में दिखाया गया है। शो में पहुंचे फिल्म निर्देशक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि अगले साल उनकी एक और फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है। जो एक पत्रकार के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म देखने के लिए शहर के साथ ही लखनऊ से भी कई पत्रकार पहुंचे। इस दौरान शैलेंद्र की इस उपलब्धि को भी पत्रकारों ने सराहा और बधाई दी।