फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Joshi Giving Green signal to Jammu Tawi Express

जोशी ने दिखाई झंडी, सेंट्रल से रवाना हुई जम्मू तवी एक्सप्रेस

Wed, 10 Jun 2015 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 10 Jun 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
Joshi Giving Green signal to Jammu Tawi Express
सेंट्रल स्टेशन से मंगलवार को जम्मू के लिए नई ट्रेन जम्मू तवी एक्सप्रेस (14155) को हरी झंडी दिखाकर सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कानपुर-प्रयाग इंटरसिटी भी जल्द ही शुरू कराने की बात कही। डॉ. जोशी ने प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित समारोह में रेल मंत्री को रेल हादसे रोकने और यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन


डॉ. जोशी ने कहा कि शहरवासियों ने कानपुर-बंगलूरू, कानपुर-काठगोदाम समेत छह अन्य रूटों पर ट्रेन शुरू कराने की मांग की है। आने वाले समय में ये ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन से रवाना होंगी। इस दौरान उन्होंने डीआरएम की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब कानपुर से चार दिन जम्मू को ट्रेन है इसे छह दिन किया जाए, ताकि शहरवासियों का जम्मू जाना आसान हो जाए।
विज्ञापन


उधर, कानपुर कुली संघ और अखिल भारतीय रेल एवं वायुयान यात्री संगठन ने ज्ञापन देकर मांग की। शाम 5:15 बजे डॉ. जोशी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यहां सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सत्यदेव पचौरी, सलिल विश्नोई, सत्यदेव पचौरी, रघुनंदन भदौरिया, अरुण पाठक, डीआरएम वीके त्रिपाठी, डिप्टी सीटीएम अखलाक अहमद, स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed