फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jodhpur-Howrah Express driven by women

Kanpur News: महिलाओं ने चलाई जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस

Sun, 09 Mar 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur-Howrah Express driven by women
पायलट को सम्मानित करते अ​धिकारी।  - फोटो : संवाद
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को वरिष्ठ महिला लोको पायलट की सौगात दी है। इटावा जंक्शन पर 40 महिला स्टाफ तैनात को तैनात किया। इसमें आरपीएफ, जीआरपी, सीएनडब्ल्यूडी, टीटी, इलेक्ट्रानिक आदि पदों पर तैनात किया। वहीं, रेलवे अधीक्षक ने महिला पायलट के इटावा जंक्शन पर पहुंचने पर बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने अनूठी पहल की शुरुआत की। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को वरिष्ठ लोको पायलट पूजा कुमारी, ट्रेन मैनेजर रेणुका, पॉइंट्समैन अर्चना सिंह ने संचालित किया। कानपुर से वरिष्ठ लोको पायलट, प्रगति कुशवाहा, वरिष्ठ लोको पायलट अंजलि भारती, ट्रेन मैनेजर, अंजलि ने और प्रयागराज से वरिष्ठ लोको पायलट निधि शुक्ला, वरिष्ठ लोको पायलट सुष्मिता ने संचालित किया। प्रयागराज से ट्रेन मैनेजर स्नेहलता ने ट्रेन मैनेजर की जिम्मेदारी निभाई। टूंडला से इटावा जंक्शन पर ट्रेन के आने पर स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने वरिष्ठ लोको महिला पायलट पूजा का स्वागत किया। खास अवसर पर ट्रेन में अधिकतर महिला स्टाफ की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा इटावा रेलवे स्टेशन पर महिला दिवस को और भी खास बनाते हुए स्टेशन का प्रभार भी 40 महिला कर्मचारियों को सौंपा गया। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेलवे ने महिला कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर इस दिन को यादगार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed