फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Job Opportunity in Saudi Arabia: Apply on the Rozgar Sangam Portal

Kanpur News: सऊदी अरब में नौकरी का मौका, रोजगार संगम पोर्टल पर करें आवेदन

Sun, 10 May 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Job Opportunity in Saudi Arabia: Apply on the Rozgar Sangam Portal
कानपुर। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मिशन के तहत प्रदेश के कुशल युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रोजगार संगम पोर्टल पर सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 24 से 48 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, सीएस वेल्डर, पाइप फैब्रिकेटर, मैकेनिकल फिटर, फैब्रिकेशन फोरमैन और मैकेनिकल हेल्पर जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 50 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। संबंधित ट्रेड में तीन से पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय संपर्क में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed