{"_id":"67cca459303af97e0107a38f","slug":"jk-cantt-spartans-won-due-to-manik-berrys-captaincy-innings-kanpur-news-c-362-1-ka11003-120373-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानिक बेरी की कप्तानी पारी से जेके कैंट स्पार्टन्स जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानिक बेरी की कप्तानी पारी से जेके कैंट स्पार्टन्स जीता
विज्ञापन
कानपुर। मानिक बेरी (67) और कप्तान अलमास शौकत (41) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर जेके कैंट स्पार्टन्स ने शनिवार को ग्रीनपार्क में मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर को सात विकेट से हराया। मयूर मेरिकल्स ने पहले खेलकर 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रनों का स्कोर बनाया। जेके कैंट ने 18.5 ओवर में 3 विकेट के पर हासिल कर दूसरी जीत पाई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर का शुरुआती क्रम विफल रहा। हालांकि रौनक सिंह (49), कप्तान मो. शारिम (40) और साहिल (28) ने टीम को 20 ओवरों में 7 विकेट पर 158 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। जेके कैंट से निशांत गौड़, रिषभ राजपूत और यशोवर्द्धन सिंह ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके कैंट स्पार्टन्स को शुरुआती झटका अनमोल रतन मिश्रा (2) के रूप में सौरभ यादव ने दिया। इसके बाद ब्रजेंद्र (31) को दिव्य प्रकाश ने क्लीन बोल्ड किया। मानिक बेरी व अमलास ने 74 रन की साझेदारी कर टीम को 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बनाते हुए सात विकेट से जीत दिलाई।