फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jio sim mobile phones disappear from market

जियो के सस्ते मोबाइल फोन मार्केट से गायब

Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
jio sim mobile phones disappear from market
डेमो पिक
रिलायंस कंपनी ने सिर्फ जियो सिम की ही किल्लत पैदा नहीं की है बल्कि जियो को सपोर्ट करने वाले रिलायंस कंपनी के लाइफ (एलवाईएफ) ब्रांड के सस्ते फोन भी नहीं मिल रहे हैं।  
विज्ञापन


आठ हजार रुपये से कम कीमत का फोन रिलायंस के अधिकृत शोरूमों में उपलब्ध नहीं हैं। फ्लेम नाम का फोन तो पहले से नहीं मिल रहा था। अब विंड के सेग्मेंट भी गायब हैं। 

विज्ञापन

 

जेड स्क्वायर में रिलायंस का अधिकृत डिजिटल स्टोर है। यहां रिलायंस के हर ब्रांड के आइटम मिलते हैं। जियो के फोन भी हैं लेकिन हाई रेंज के। कम कीमत वाला फोन लेने आ रहे ग्राहकों को यहां भी निराशा हाथ लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिरहाना रोड के रतीश कुमार ने बताया कि वे बीते 10 दिन से यहां के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन फ्लेम या विंड सेग्मेंट के फोन नहीं मिल रहे हैं। यही स्थिति शहर के अन्य जियो आउटलेट्स की है। ग्राहक इसे कंपनी की मार्केटिंग पॉलिसी बता रहे हैं। 



जो फोन ले रहे, उन्हे मिल रहा सिम 
रिलायंस जियो के डिजिटल स्टोर के सूत्र बताते हैं कि फ्री सिम उन्हें ही मिल रहा है जो रिलायंस के लाइफ ब्रांड या 4जी सपोर्ट करने वाला फोन खरीद रहे हैं। सिर्फ जियो का सिम लेने की चाह रखने वाले ग्राहकों को अभी भी निराश होना पड़ रहा है। इस तरह की परेशानी पर रिलायंस जियो के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed