फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jinnah's stubbornness gave the British an opportunity to draw the line

Kanpur News: जिन्ना की जिद ने अंग्रेजों को लकीर खींचने का मौका दिया

Thu, 14 Aug 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jinnah's stubbornness gave the British an opportunity to draw the line
फोटो 25 : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालते भाजपा पदाधिकारी।
इटावा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा की ओर से गुरुवार को गोष्ठी हुई। इसके बाद सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस से मौन जुलूस निकाला गया, जिसका समापन नुमाइश ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर जाकर हुआ। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा ने कहा कि जिन्ना की जिद ने अंग्रेजों को यहां से जाते-जाते एक लकीर खींचने का मौका दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि देश-दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख का अहम है। इसको विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों एवं भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

करीब 1.45 करोड़ लोग विस्थापित हुए। बंटवारे के वक्त हुए दंगों में लाखों लोग मारे गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है लेकिन आज एक पीढ़ी ऐसी भी है, जिसने विभाजन की विभीषिका को झेला है। पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अच्युत मिश्रा, गोविंद शर्मा, प्रशांत राव चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, जिला मंत्री राहुल राजपूत, जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर इटावा जंक्शन पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें यात्रियों और आमजन को भारत के विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की झलक दिखाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। इन प्रदर्शनों में भारत विभाजन के दौरान हुई कठिनाइयों, पीड़ाओं और उस समय के ऐतिहासिक दस्तावेजों एवं तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने काकोरी ट्रेन एक्शन में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्योतिशंकर दीक्षित के पौत्र व एसबीआई के रिटायर्ड प्रबंधक प्रतिमा शंकर दीक्षित को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed