फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jhansi-Kanpur railway track interrupted because of animals

झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उतरे अन्ना जानवर, पुष्पक समेत पांच यात्री ट्रेनें और दो मालगाड़ी बाधित

Fri, 15 Nov 2019 08:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Nov 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Jhansi-Kanpur railway track interrupted because of animals
ट्रेन
जालौन में झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई भुआ सेक्शन में अजनारी रेलवे क्रासिंग के पास अन्ना जानवरों ने रेलवे ट्रैक को कई बार बाधित किया। क्रासिंग पर तैनात गेटमैन ने कई बार मवेशियों को हटाया। पुष्पक समेत पांच यात्री ट्रेनें और दो मालगाड़ी बाधित रहीं।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर ने ट्रेनों को काशन आर्डर देकर रवाना किया। गुरुवार रात 11.30 बजे से 2.30 बजे तक अन्ना मवेशियों ने अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग के पास कई बार ट्रैक को बाधित किया। लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 12533 पुष्पक एक्सप्रेस जैसे ही गेट नंबर 180 के पास पहुंची, तभी मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया।
विज्ञापन


इस पर चालक ने ट्रेन रोक दी। गेटमैन ने दौड़कर मवेशियों को हटाया। इसके अलावा लखनऊ से चलकर झांसी जाने वाली पैसेंजर 51814, इंदौर से कामाख्या जाने वाली ट्रेन नंबर 19305 कामाख्या एक्सप्रेस, लखनऊ से मुंबई जाने वाली 12108 मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन नंबर 15029 यात्री ट्रेनों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा झांसी की ओर से जाने वाली तथा कानपुर की ओर जाने वाली दो मालगाड़ी भी प्रभावित हुई। स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा ने बताया कि मवेशियों को लेकर ट्रेन चालकों को तीस की स्पीड का काशन आर्डर दिया गया है। ट्रैक पर आने वाले मवेशियों को रेलवे कर्मचारियों ने हटा दिया। इससे थोड़ी बहुत देर के लिए ही ट्रेनें प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed