{"_id":"6251a74237e71d1507523b3b","slug":"jewelry-stolen-from-the-locker-of-central-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बैंक लूट: मैनेजर, लॉकर इंचार्ज की सैलरी एक लाख, लालच ने बनाया चोर, ये बात भी सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में बैंक लूट: मैनेजर, लॉकर इंचार्ज की सैलरी एक लाख, लालच ने बनाया चोर, ये बात भी सामने आई
Sat, 09 Apr 2022 09:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:07 PM IST
सार
आरोपी बैंक मैनेजर की मासिक सैलरी एक लाख 25 हजार है, जबकि लॉकर इंचार्ज शुभम की सैलरी एक लाख 10 हजार के करीब है। लालच में पड़कर दोनों ने लॉकर लूट डाले। सूत्रों ने बताया कि दोनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते थे। हमेशा देश के बड़े-बड़े रइसों जैसा होने की बातें करते थे।
विज्ञापन
बैंक लॉकर से 30 लाख के जेवर गायब होने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में लॉकर लूट का मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर रामप्रसाद बीते 33 सालों से सेंट्रल बैंक की अलग-अलग शाखाओं में काम कर चुका है। एक साल से फीलखाना शाखा में था। उसके फंड, पेंशन मद में 50 लाख से ज्यादा रुपये हैं। इसके बाद भी अमीर बनने के चक्कर में चोर बन गया।
आरोपी बैंक मैनेजर की मासिक सैलरी एक लाख 25 हजार है, जबकि लॉकर इंचार्ज शुभम की सैलरी एक लाख 10 हजार के करीब है। लालच में पड़कर दोनों ने लॉकर लूट डाले। सूत्रों ने बताया कि दोनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते थे। हमेशा देश के बड़े-बड़े रइसों जैसा होने की बातें करते थे। बताया गया कि शुभम मालवीय बीते 10 साल से बैंक में काम कर रहा है। लॉकरों में चोरी का मामला सामने आने के बाद प्रबंधन ने दोनों के पुराने ट्रैक रिकार्ड की जानकारी करवाई थी।
शहर में ही है शुभम
सूत्रों ने बताया कि आरोपी लॉकर इंचार्ज पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वो रायपुरवा स्थित एल्डिको अपार्टमेंट में रहता था। बैंक के दस्तावेजों में वहीं का पता लिखा है। बताया गया कि शुभम शहर में ही है और अपने परिजनों के संपर्क में भी है।
विज्ञापन
बैंक बंद होने के बाद कई ग्राहक शाखा पहुंचे
महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद थे। इसके बाद भी बैंक आफ इंडिया की फूलबाग शाखा और सेंट्रल बैंक आफ इंडिया समेत अन्य सरकारी बैंकों की शाखाओं में कुछ ग्राहक अपने लॉकरों की जांच करने पहुंचे थे।

लॉकर इंचार्ज सस्पेंड, बैंक मैनेजर भी जल्द होगा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना शाखा में ग्राहकों के ढाई करोड़ के जेवरात चोरी होने के मामले में बैंक प्रबंधन ने शाखा के लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर बैंक मैनेजर राम प्रसाद के खिलाफ भी सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ आंतरिक और विजिलेंस की रिपोर्ट आने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
दोष सिद्घ होने पर दोनों अफसरों की व्यक्तिगत संपत्ति जिसमें उनका वेतन, पेंशन आदि रोककर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक दयानंद पांडेय ने बताया कि लॉकर इंचार्ज पांच अप्रैल तक शाखा में आया था। इसके बाद से गायब हो गया है। वहीं बैंक मैनेजर राम प्रसाद के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रिपोर्ट या उनकी ओर से सूचना का इंतजार किया जा रहा है।