फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewelry Artisan Dispute: A Matter of Financial Transactions

आभूषण कारीगर विवाद : लेनदेन का मामला

Wed, 07 Oct 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jewelry Artisan Dispute: A Matter of Financial Transactions
छिबरामऊ। नगर में सराफा व्यापारियों और आभूषण कारीगर के बीच हुए विवाद ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया है। इस मामले में सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रीयतेश तोमर ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए घटना को सुनियोजित लेनदेन का विवाद बताया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष का आरोप है कि कारीगरों के पास से छिबरामऊ के कई व्यापारियों का डेढ़ से दो किलो सोना फंसा हुआ था। इसको लेकर कुछ कारीगर फरार हो चुके हैं। अब जहांगीर भी भागने की फिराक में था। उसके दुकान खाली करने और मकान बेचने की भनक लगते ही व्यापारियों ने अपने माल की मांग की थी। इसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ। आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस आपसी लेनदेन के मामले को हिंदू-मुस्लिम रंग देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि नगर में रहकर काम करने वाले बंगाली कारीगरों के पहचान पत्र व नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की भी सघन जांच हो। ताकि उनकी असलियत सामने आ सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सराफा व्यापारियों पर एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सोना लेकर भागे थे कारीगर, बंगाल में मिली थी धमकी
जिलाध्यक्षा के अनुसार, पुलिस ने जिन सराफा व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है, उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसके बाद भी पुलिस ने अपराधियों जैसा व्यवहार किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले सराफ विम्मी वर्मा, अंशु वर्मा और अंश गुप्ता जैसे व्यापारियों का सोना लेकर पांच बंगाली कारीगर फरार हो चुके हैं। छिबरामऊ से जब कुछ लोग अपनी बकाया वसूली के सिलसिले में बंगाल गए थे, तो वहां भागे बंगाली कारीगरों ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed