{"_id":"68e03c36c3a115f353039a7b","slug":"jewelry-and-cash-worth-20-lakh-rupees-stolen-from-a-tannery-owners-bungalow-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1285484-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टेनरी मालिक के बंगले से 20 लाख के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टेनरी मालिक के बंगले से 20 लाख के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
कानपुर। तिलकनगर में टेनरी मालिक सैय्यद आसिफ अली के बंगले से चोरों ने नकदी समेत 20 लाख से अधिक के जेवरात पार कर दिए। वह परिवार के साथ लखनऊ गए हुए थे। अगले दिन वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घर और आसपास के क्षेत्र में छानबीन की। उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर कैद हुए हैं। कोहना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
टेनरी मालिक की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह 21 सितंबर 2025 को परिवार के साथ लखनऊ गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। उसी रात तीन चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखे जेवरात, नकदी, महंगी घड़ियां, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिया।
विज्ञापन
वह 22 सितंबर को लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे तो उसमें तीन चोर नजर आए। उन्होंने पुलिस को वारदात के बारे में बताया। कोहना थाने के इंस्पेक्टर विनय तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।