{"_id":"67c4b0fc9e48d9403204b48d","slug":"jewelery-worth-rs-5-lakh-stolen-from-bdc-members-bag-kanpur-news-c-362-1-ka11002-120111-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीडीसी सदस्य के बैग से 5 लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीडीसी सदस्य के बैग से 5 लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
कानपुर। टेंपो से मंधना जा रहीं बहलोलपुर मंधना की बीडीसी सदस्य नेहा तिवारी के बैग से पांच लाख के जेवर चोरी हो गए। सूचना पर कल्याणपुर और बिठूर पुलिस सक्रिय हुई और कैमरे खंगालना शुरू किया। जिस मंधना चौराहे पर वह उतरीं थीं, पुलिस ने वहां के कैमरे की फुटेज देखने के लिए संपर्क किया तो पता चला कि कैमरा करीब चार दिन से खराब है। इसके चलते कोई सुराग हाथ न लग सका।
नेहा ने बताया कि वह अपने भतीजे के कर्णछेदन में शामिल होने मायके जुगराजपुर गईं थीं। रविवार सुबह बेटे स्नेह और बेटी खुशी के साथ घर लौट रहीं थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह कल्याणपुर से मंधना के लिए टेंपो में बैठी। एक युवक भी आकर उनके बगल में बैठ गया। उसने अपना बैग उनके बैग के ऊपर रख दिया। घर पहुंचने पर उन्होंने बैग खोला तो उसमें से जेवरों वाला पर्स कटा हुआ निकला और जेवर गायब थे। इंस्पेक्टर बिठूर प्रेम नारायन विश्वकर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
(संवाद)