फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery including cash stolen from uncle-nephew's house in Auraiya, police engaged in investigation

Auraiya: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, चाचा-भतीजे के घर से नकदी समेत आभूषण चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी

Tue, 30 Aug 2022 11:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Aug 2022 11:30 PM IST
सार

फफूंद थाना क्षेत्र में चोरों ने चाचा-भतीजे के मकान में घुसकर लाखों की नकदी और आभूषण पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Jewelery including cash stolen from uncle-nephew's house in Auraiya, police engaged in investigation
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ में सोमवार की रात को चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी व जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी। जुआ निवासी अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ सोमवार रात को घर के बाहर बरामदा में सोया हुआ था।

विज्ञापन

देर रात चोर छत के रास्ते से उसके घर में घुस आए और कमरे की रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 15 हजार की नकदी, कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोर कुछ दूरी पर बने अरविंद कुमार के चाचा दिलीप कुमार के घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसमें रखे एक लाख 25 हजार रुपये व पायल, अंगूठी, मंगलसूत्र आदि जेवर चोरी कर ले गए। दिलीप ने बताया कि परिवार घर के आंगन में सो रहा था। सुबह अरविंद ने चोरी की जानकारी दी, तो उसने भी घर पर जाकर देखा तो नकदी व जेवरात गायब थे, सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ितों ने घटना की जानकारी और लिखित तहरीर पुलिस को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed