{"_id":"66ba565f0bfc5c34eb056ede","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-retired-teachers-house-etawa-news-c-216-1-etw1001-114807-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो संख्या 23
फोटो संख्या 24
फोटो संख्या 25
फोटो संख्या 26
शहर के शिवा कालोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर वारदात को दिया गया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दी। साथ ही मकान व दो प्लॉट के कागज भी ले गए। वारदात की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल व फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी सेवानिवृत शिक्षक आनंद कुमार वर्मा का एक बेटा व तीन बेटियां हैं। बेटा शिवम शहर के शिवा कालोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह जल निगम में लैब इंचार्ज है। उनकी दो बेटियां भी शहर में ही रहती हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी रचना की लखना में शादी हुई है।
शिवम ने बताया कि उनके पिता बीती पांच अगस्त को लखना बड़ी बहन रचना के घर गए थे। मां ओमवती छोटी बहन मोनिका को लेकर आगरा के एक अस्पताल में इलाज के लिए गई थीं। सोमवार सुबह सात बजे पड़ोस में रहने वाली गुड़िया ने छोटी बहन प्रियंका उर्फ हनी को फोन से जानकारी दी कि उनके पिता के मकान के ताले टूटे हुए हैं।
विज्ञापन
बहन प्रियंका भी शिक्षा विभाग में हैं। प्रियंका ने परिवार में सभी को फोन करके जानकारी दी। पिता के मकान पर पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर कमरे में रख दिया था। मुख्य दरवाजे सहित पांच ताले तोड़े गए। जिनमें से तीन ताले चोर अपने साथ ले गए। अंदर कमरे में रखी अलमारी और बक्से के लॉक भी तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया।
चोरों ने छह अंगूठी, तीन जंजीर, तीन बड़े व छोटे हार, एक कर्धनी, आठ तोड़ियां व दो लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। शिवम ने बताया कि जेवरात करीब 40 लाख रुपये के हैं। उनका एक प्लॉट पचावली व एक दिबियापुर में हैं। दोनों प्लॉट व मकान के कागज भी चोर ले गए। परिजनों का कहना है कि मकान बंद होने की वजह से किसी जानकार व्यक्ति ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया है।
फोरेंसिक टीम व कोतवाल विक्रम सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम दोनों तालों व अन्य साक्ष्य इकट्ठा करके अपने साथ ले गए। सेवानिवृत शिक्षक के वाली गली में कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस ने दूसरी गली के कैमरे खंगाले लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं आगरा से लौटीं शिक्षक की पत्नी ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की वारदात के खुलासे के लिए कोतवाल से कह दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करके जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करें।