फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jetta's CETP will also become ideal construction site in Kanpur

Kanpur: जटेटा का सीईटीपी भी बनेगा आदर्श निर्माण साइट, नवंबर के पहले हफ्ते आएंगे विशेषज्ञ

Sun, 23 Oct 2022 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 01:49 PM IST
सार

जाजमऊ के पास बन रहा कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट भी आदर्श निर्माण साइट बनेगा। बिना प्रदूषण फैलाए निर्माण के लिए टेरी संस्था की मदद ली जाएगी।  इसके लिए नवंबर के पहले हफ्ते में संस्था के विशेषज्ञ आएंगे।
 

विज्ञापन
Jetta's CETP will also become ideal construction site in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

कानपुर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच अब प्रशासन निर्माणाधीन पनकी पावर प्लांट के बाद जाजमऊ के पास स्थित जाना गांव में बन रहे कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) को भी आदर्श निर्माण साइट के तौर पर विकसित करने के लिए चिह्नित कर लिया है।

विज्ञापन

इसके तहत अब ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के दौरान होने वाले प्रदूषण को न्यूनतम करने के लिए नई दिल्ली के द टेक्नोलॉजी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी)  से संपर्क भी साध लिया है। संस्था के विशेषज्ञ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ नवंबर के पहले में निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

उसके बाद वहां निर्माण के दौरान प्रदूषण को शून्य करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। बता दें, 28 एकड़ में बन रहे इस ट्रीटमेंट प्लांट को जाजमऊ टेनरी एफ्लूएंड ट्रीटमेंट एसोसिएशन (जटेटा) बनवा रही है। इस निर्माण पर करीब 465 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इसके निर्माण की वजह से आसपास के क्षेत्र में बालू, मौरंग, सीमेंट के अलावा अन्य उत्पादों के कण हवा में उड़ने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत पेश आती रही है। वहीं, आदर्श निर्माण साइट बनने के बाद ऐसी दिक्कतें नहीं होंगी।

पनकी पावर प्लांट का निरीक्षण पूरा
उधर, शहर की पहली आदर्श निर्माण साइट के तौर पर चिह्नित पनकी पावर प्लांट का टेरी के विशेषज्ञ निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने विस्तृत प्लान बनाए जाने तक पानी के छिड़काव, निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को ढककर रखने और उसके स्टॉक के लिए जगहों का चयन कर बताया है।

इसके अलावा कुछ और सुझाव भी अगले हफ्ते तक संस्था देगी, जिसके बाद इस क्षेत्र को पूरी तरह से प्रदूषणमुक्त निर्माण साइट बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रकार जटेटा का सीईटीपी भी आदर्श निर्माण साइट बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed