{"_id":"644d58eda084eb73bc03e966","slug":"jee-main-result-farmer-son-vikas-got-of-success-obtained-99-8-percentile-2023-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main Result: किसान के बेटे विकास ने लहराया सफलता का परचम, प्राप्त किए 99.8 परसेंटाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Main Result: किसान के बेटे विकास ने लहराया सफलता का परचम, प्राप्त किए 99.8 परसेंटाइल
Sat, 29 Apr 2023 11:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:25 PM IST
सार
हरदोई जिले के होनहारों ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। मल्लावां क्षेत्र के 10 मेधावियों ने सफलता पाई। इंटर के छात्र विकास पटेल ने 99.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विकास पटेल को मिठाई खिलाती मां किरन देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में मल्लावां क्षेत्र के 10 मेधावी ने जेईई मेन परीक्षा पास कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर विद्यालय प्रबंधक व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के श्री दर्शन लाल वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज ईश्वरपुर साई में इस वर्ष इंटर के छात्र विकास पटेल पुत्र रुपचंद्र निवासी ग्राम बगदाद ने जेई मेन की परीक्षा में 99.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। उन्होंने इंटर में जिले में आठवीं रैंक प्राप्त की है। विकास के पिता किसान और माता गृहणी हैं।
इसी तरह गांव बगदाद निवासी आनंद पटेल पुत्र चंद्रशेखर ने जेई मेन की परीक्षा मे 95.58 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इनके पिता रूपचंद्र कृषि करते हैं, माता गृहणी हैं। तेंदुआ गांव निवासी विक्रांत पटेल पुत्र विनय प्रकाश ने जेई मेन की परीक्षा 94.49 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इनके पिता भी किसानी करते हैं। मल्लावां निवासी उबैद खान पुत्र जाबिर खान ने जेई मेन में 93.73 परसेंटाइल अंक पाकर परीक्षा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इसी तरह ग्राम इश्लामपुर जगाई निवासी शाहिल श्रीवास्तव पुत्र ललित ने 86.10 परसेंटाइल अंक से परीक्षा उत्तीर्ण की। खंदेरिया निवासी प्रांजुल पटेल पुत्र विश्राम सिंह ने 84.53 परसेंटाइल, इमरान अहमद पुत्र इदरीश अहमद निवासी ऊंचागांव ने 83.24 परसेंटाइल, आदर्श पटेल पुत्र शिवकुमार निवासी बापूनगर ने 81.48 प्रतिशत, सुधांशू पटेल पुत्र बेंचेलाल निवासी पिपरांवा ने 79.78 परसेंटाइल हासिल किए हैं। दीपांश पटेल पुत्र सतेंद्र कुमार निवासी भवानीखेड़ा ने 73.79 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की है। छात्रों ने अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधक फूल चंद्र वर्मा व प्रधानाचार्य सोनी वर्मा ने सभी सफलता पाए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।