{"_id":"58cbdbde4f1c1b2a5a32a528","slug":"jee-advance-organized-on-may-21st","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस का एग्जाम 21 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस का एग्जाम 21 मई को
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:12 AM IST
सार
- ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के मानक तय
- ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी ने आरक्षण का ब्योरा जारी किया
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2017-18 में सफल दो लाख 20 हजार स्टूडेंट देश की आईआईटी में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी ने सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी की आरक्षण नियमावली तय कर दी। साथ ही शुक्रवार को ब्योरा भी जारी कर दिया।
जेईई एडवांस का आयोजन 21 मई को होगा। वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जाकर 28 अप्रैल से 2 मई 2017 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ 3-4 अप्रैल को भी आवेदन फार्म भरे जा सकेंगे। इससे पहले ही ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी ने आवेदन फार्म भरने के मानक तय कर दिए। अथारिटी का कहना है कि जेईई एडवांस से देश की 16 आईआईटी की बीई, बीटेक की करीब 11 हजार सीटें भरी जाएंगी।
आईआईटी कानपुर में बीटेक की करीब 900 सीटें हैं। आईआईटी के साथ ही एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में एडमिशन की काउंसलिंग कराई जाती है। इन संस्थानों में 25 हजार सीटें हैं। जेईई मेन के रिजल्ट को आधार बनाकर एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में एडमिशन की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
विज्ञापन
ये हैं आरक्षण के मानक
- सामान्य वर्ग के एक लाख 11 हजार स्टूडेंट भरेंगे फार्म। इसमें 3333 नि:शक्त स्टूडेंटों का नाम भी शामिल।
- ओबीसी (नान क्रीमिलेयर) के 59 हजार 400 स्टूडेंट फार्म भर सकेंगे। इसमें 1782 नि:शक्त होंगे।
- एससी के 53 हजार स्टूडेंटों को फार्म भरने का मौका मिलेगा। 990 नि:शक्त रहेंगे।
- एसटी के 16 हजार 500 स्टूडेंट फार्म भरेंगे। 495 नि:शक्त हैं।