फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jealousy is a blemish on one's character; it clings to a person like a shadow.

Kanpur News: ईर्ष्या चरित्र की कालिमा, यह पकड़ती व्यक्ति की छाया

Mon, 05 Oct 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Jealousy is a blemish on one's character; it clings to a person like a shadow.
कानपुर। श्रीराम लीला सोसाइटी की ओर से आयोजित रामकथा के छठवें दिन रविवार को मंदाकिनी दीदी ने राक्षसी सिंहिका के दृष्टांत से ईर्ष्यावृत्ति की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की लंका यात्रा के समय सिंहिका मिली। वह ईर्ष्या का प्रतीक है। हनुमान जी ने एक ही वार में उसका वध कर दिया। ईर्ष्या चरित्र की कालिमा होती है। यह व्यक्ति की छाया पकड़ती है। कहा जेन जी को खासतौर पर इस वृत्ति को समझकर सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन


रामकथा का आयोजन मर्चेंट चैंबर हॉल में हुआ। शुरुआत महाआरती और ओमकार जाप से हुई। मंदाकिनी दीदी ने कहा कि जब दूसरों के सुख को देखकर आपको दुख और जलन हो तो समझ लीजिए कि आप के अंतःकरण की गहराइयों में सिंहिका नाम की राक्षसी सक्रिय है।
विज्ञापन

यह देहाभिमानी व्यक्ति के हृदय में निवास करती है। सिंहिका की प्रतीकात्मक व्याख्या करते हुए कहा कि ईर्ष्यालु व्यक्ति कभी यह नहीं प्रदर्शित करता है कि उसमें ईर्ष्या है। सिंहिका समुद्र में रहकर जलचरों को नहीं खाती, आकाश में ऊपर उड़ान भरने वाले नभचरों को खाती है। यही तो जीवन का सत्य हमें रामचरित मानस रूपी दर्पण में दिखाई देता है। अपने बराबर के लोगों से ईर्ष्या नहीं होती, जो हमसे आगे बढ़ा रहा है, ऊपर उठ रहा है, उससे जलन होती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, कमल किशोर अग्रवाल, राकेश गर्ग, अमरनाथ मल्होत्रा, पवन अग्रवाल आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed