फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JE Death Case, Death was caused by dragging body by keeping weight on it, post-mortem report tells brutality

JE's Death Case: शरीर पर वजन रखकर घसीटने से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही है बर्बरता, पढ़ें मामला

Fri, 28 Jun 2024 08:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jun 2024 08:11 PM IST
सार

Banda News: मध्य प्रदेश के अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह के मुताबिक चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। चारों के बयानों में भिन्नता है। इसके चलते मामले की असल तस्वीर सामने नहीं आ पा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
JE Death Case, Death was caused by dragging body by keeping weight on it, post-mortem report tells brutality
नहर पटरी से इस तरह होता है बालू भरे वाहनों का आवागमन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में सिंचाई विभाग सिंचाई प्रखंड तृतीय के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार के साथ हुई बर्बरता पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही है। उनके शरीर में घटीसने के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि शरीर पर कोई वजनदार चीज रखकर उन्हें घसीटा गया है। निजी अंगों में भी चोट है।

विज्ञापन

बावजूद इसके अजयगढ़ पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी हुई है। जूनियर इंजीनियर विकास के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. आरडी अहिरवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि शरीर में पेट और जांघ में घसीटने के निशान मिले हैं। वजनदार चीज को जूनियर इंजीनियर के शरीर में रखकर उन्हें घसीटा गया।
विज्ञापन

निजी अंग पर भी किसी वस्तु से प्रहार किया गया। इसके चलते हार्टअटैक से उनकी मौत होने की पुष्टि हो रही है। लेकिन मप्र की अजयगढ़ थाना पुलिस इस मामले को निपटाने में जुटी है। विकास के बड़े भाई रामराज की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाली नजर आ रहे हैं मध्य प्रदेश पुलिस के हाथ
मध्य प्रदेश के अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह के मुताबिक चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। चारों के बयानों में भिन्नता है। इसके चलते मामले की असल तस्वीर सामने नहीं आ पा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, दिवंगत अवर अभियंता के मामले में अभी तक मध्य प्रदेश पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं।

डीएम पन्ना से सीबीआई जांच की मांग
विकास के भाई रामराज और सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। बृहस्पतिवार को संघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपते हुए किसी एजेंसी से मामले की जांच कराए जाने और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की थी।

जिलाधिकारी पन्ना ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
शुक्रवार को सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अधिशाषी अभियंता रामराज और साथी इंजीनियरों ने जिलाधिकारी पन्ना को भी ज्ञापन दिया। ज्ञापन में इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने और इंसाफ दिलाए जाने की मांग की गई है। जिलाधिकारी पन्ना ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed