{"_id":"6893b23cafd4fc9fff089f31","slug":"jaynarayan-vidya-mandir-team-became-champion-in-regional-badminton-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128549-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर से प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बुधवार को जयनारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कानपुर की अंडर-19 बालिका टीम ने मेजबान प्रयागराज टीम को 2-1 से हराकर खिताब जीता। इसके साथ ही टीम ने नवंबर में दिल्ली में होने वाली विद्या भारती की राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया।
प्रतियोगिता संयोजक आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि अदिति मिश्रा, सिद्धि झा व सलोनी कठेरिया के उत्कृष्ट खेल से टीम को जीत मिली। टीम ने क्रमशः गोरखपुर, लखनऊ और फाइनल में मेजबान प्रयागराज की टीम को हराकर खिताब जीता। अंडर 14 बालिका वर्ग में अपेक्षा कठेरिया, श्रेया राय, कनिका ने रजत पदक जीते।
अंडर 17 बालिका वर्ग में जानवी मिश्रा, स्मिता कुशवाहा व वैभवी सिंह परिहार और बालक वर्ग में वंश यादव ने रजत अपने नाम किए। अंडर 19 बालक वर्ग में दिव्यांशु सोनकर, आयुष राजपूत, शिवांक पटेल ने रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और 10 रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विजेताओं को विद्या भारती काशी प्रांत संगठन मंत्री राम मनोहर, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने शील्ड व पदक देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष विनीत चंद्र गुप्ता, प्रबंधक डॉ. सुनील मिश्र, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता और कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों डॉ. एके अग्रवाल, डीपी सिंह, सुशील गुप्ता, महीप सक्सेना आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।