फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jasraj had also told lies to a Canadian woman, had told himself the owner of many companies

अमेरिकी नागरिकों से ठगी: जसराज ने कनेडियन महिला से भी बोला था झूठ, खुद को कई कंपनियों का मालिक बता की थी दोस्ती

Thu, 05 Aug 2021 05:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Aug 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Jasraj had also told lies to a Canadian woman, had told himself the owner of many companies
आरोपी जसराज के साथ एल थॉमस और उसकी पत्नी - फोटो : amar ujala
फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर के जरिये अमेरिकी नागरिकों को ठगने के मामले में मास्टर माइंड जसराज सिंह की कनेडियन महिला मित्र हर्ष बरार की भूमिका फ्रॉड में नहीं मिली है। क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में उसके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


जसराज ठगी के लिए उसके बैंक खातों का इस्तेमाल करता था। महिला को नहीं पता था कि ये रकम जो उसके खाते में आ रही है वो ठगी की है। इसलिए पुलिस ने उसको क्लीन चिट दे दी है। काकादेव में क्राइम ब्रांच ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर दिल्ली निवासी मास्टर माइंड जसराज सिंह को भी जेल भेजा था।
विज्ञापन


तब सामने आया था कि उसकी कनेडियन महिला मित्र हर्ष बरार के खातों में ठगी की रकम भेजी गई है। जांच टीम ने जब हर्ष बरार से संपर्क किया तो पता चला कि जसराज ने उसको बताया था कि वह कई मल्टीनेशनल कंपनी का मालिक है। जांच में पता चला कि जसराज नकली रोलेक्स की घड़ी पहनता था जिसमें आर्टीफीश्यिल डायमंड भी जड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष बरार को वह करोड़ों की बताता था। एडीसीपी क्राइम दीपक भूकर ने बताया कि मामले में जांच जारी है। विदेश मंत्रालय की मदद से अमेरिकी अफसरों से संपर्क किया जा रहा है। जिससे जसराज के साथी अमेरिकी निवासी टेड थॉमस पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed