फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   janta curfew, All petrol pump in the kanpur will remain closed on march 22

जनता कर्फ्यू: कानपुर में कल बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, सभी रेस्टोरेंट पर भी पाबंदी, आपके काम की खबर

Sat, 21 Mar 2020 03:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Mar 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
janta curfew, All petrol pump in the kanpur will remain closed on march 22
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में रविवार 22 मार्च के दिन सुबह सात बजे से रात के 9 बजे तक जनपद के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू को देखते हुए पेट्रोल पंप एसोसिएशन की तरफ से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


पेट्रोल एंड एचएसडी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम शंकर मिश्रा और उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव धर्मवीर चौधरी ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप मालिकों से कहा गया है कि वे बंदी के दिन अपने पेट्रोल पंप पर एक-दो कर्मचारी रखें। जिससे इमरजेंसी पड़ने पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस के वाहनों को पेट्रोल की सुविधा दी जा सके। इस बंदी से आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी रेस्टोरेंट पर पाबंदी, खान-पान की दुकानों को किया गया बंद
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए महानगर के सभी रेस्टोरेंट, होटल में संचालित रेस्टोरेंट और खानपान की दुकानों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। शनिवार को सुबह जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी के साथ हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान घरेलू सामान की बिक्री करने वाली दुकानें और माल, मल्टीप्लेक्स में सिर्फ खाद्यान्न की दुकानें खुली रहेंगी। दवा की दुकानें भी बंद नहीं होगी। मास्क, सैनिटाइजर के साथ खाद्यान्न वस्तुओं की यदि कोई कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।


कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से एक टीम भी बनाई गई है। यदि कहीं भी इस संबंध कोई शिकायत मिलती है, तो ऐसे लोगों गिरफ्तार भी किया जा सकता है। यह टीम पूरे शहर में मोबाइल रहेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूल, कालेज, धार्मिक संस्थाएं, सभी तरह के कार्यक्रम, धरना-प्रदर्शन, जुलूस सभी पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जनता दर्शन के कार्यक्रम भी छह अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed