फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Janata curfew today: silence in the streets after PM Modi's appeal

जनता कर्फ्यू: पीएम मोदी की अपील के बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों में कैद हुए लोग, लाइव अपडेट

Sun, 22 Mar 2020 08:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Mar 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
Janata curfew today: silence in the streets after PM Modi's appeal
पीएम मोदी की अपील के बाद जनता कर्फ्यू आज - फोटो : amar ujala
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में रविवार को सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक भारत की जनता से कर्फ्यू लगाने की अपील की थी। 
विज्ञापन


जिसके बाद रविवार सुबह 7 बजे से लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। कानपुर समेत 13 जिलों फतेहपुर, चित्रकूट, हरदोई, कन्नौज, इटावा, महोबा, जालौन, फर्रुखाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, उरई, बांदा आदि जिलों में सड़कों पर पूरी तरीके से सन्नाटा पसरा नजर आया। 
विज्ञापन


बताते चलें भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक 300 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए है। वहीं इस जानलेवा वायरस से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Janata curfew today: silence in the streets after PM Modi's appeal
जनता कर्फ्यू आज - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के विभिन्न शहरों में लॉक डाउन किया जा रहा है। सुबह 5:00 बजे से गुलजार होने वाले मोतीझील में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। एक भी मॉर्निंग वॉकर फल और चने वाले कोई भी नहीं मौजूद है।

सुबह से ही जेके मंदिर बंद है। गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड रामशंकर अवस्थी ने बताया कि सुबह तक जो भी आ रहा था उसको वापस कर दे रहे थे। जनता कर्फ्यू लगा हुआ इसलिए मंदिर का गेट नहीं खोला गया है। 

कानपुर में रामादेवी चौराहे पर सन्नाटा पसरा रहा। कल्याणपुर के सत्यम बिहार की सड़कों पर सन्नाटा दिखा लोगों ने खुद को घर में बंद किया। हरदोई जिले के सबसे व्यस्ततम मार्ग सिनेमा रोड पर सन्नाटा दिखा। 

Janata curfew today: silence in the streets after PM Modi's appeal
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में जनता कर्फ्यू के दौरान एसडीएम सदर राकेश कुमार और सीओ सिटी विजय राणा शहर का जायजा लेने निकले। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें आईं लेकिन स्टेशन पर आने वालों की संख्या बहुत कम रही।

कानपुर में जनता कर्फ्यू के चलते आईआईटी में भी आवागमन बंद रहा। गोवा गार्डन के पास मेट्रो का काम भी बंद कर दिया गया। कल्याणपुर स्टेशन में जनता कर्फ्यू के तहत सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर भी सन्नाटा दिखाई दिया।

छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में जनता कर्फ्यू के तहत सन्नाटा पसरा रहा। चकेरी क्षेत्र में भी लोग घरों में कैद रहे। यहां सड़कें पूरी तरह से खाली दिखाई दीं। इस बीच कुछ बच्चे छत पर पतंग उड़ाते दिखाई दिए। बिरहाना रोड भी खाली दिखाई दी। यशोदा नगर बाईपास पर भी सन्नाटा रहा। फूलबाग गेट पर भी सन्नाटा दिखाई दिया। 

Janata curfew today: silence in the streets after PM Modi's appeal
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में सड़कों पर लोगों को देख एएसपी ने घरों में जाने के लिए अनाउंसमेंट किया। वहीं इटावा का ऊसराहार कस्बे में सड़कों पर सन्नाट पसरा दिखाई दिया। इटावा जिले का दूसरा बड़ा नगर जसवंतनगर भी बन्द रहा। जसवंतनगर शिवपाल सिंह यादव का चुनाव क्षेत्र है।

बांदा जिले में सभी मंदिर बंद रहे। प्रमुख माहेश्वरी देवी मंदिर में ताला बंद देख एक श्रद्धालु बाहर से हाथ जोड़ घर के लिए चला गया। बांदा जिले में जनता कर्फ्यू का जोरदार ढंग से समर्थन किया गया। शहर का प्रमुख बाजार भी बंद रहा।

Janata curfew today: silence in the streets after PM Modi's appeal
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। बांदा बस स्टैंड पर भी यात्रियों की संख्या शून्य रही। वहीं जालौन जिले में रेलवे स्टेशन पर अधिकारी कोरोना की जांच करते दिखाई दिए।

बस स्टैंड पर पुलिस यात्रिओं को घरों तक पहुंचाने के इंतजाम करते दिखाई दी। वहीं जालौन में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी ग्लव्स व मास्क लगाकर सफाई करने को तैयार दिखे।

Janata curfew today: silence in the streets after PM Modi's appeal
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में एसडीएम समेत पुलिसकर्मी चौराहों पर तैनात नजर आए। वहीं नदसिया में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। कन्नौज में महाराष्ट्र से लौटे पांच लोगों को ग्रामीणों ने गांव में घुसने नहीं दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर सभी को परीक्षण हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहीं इटावा जिले में कर्फ्यू के चलते वाहन नदारद रहे। ट्रेन से लौटे बसरेहर के लोगों को रिक्शा से इटावा शहर से बसरेहर तक आना पड़ा।

Janata curfew today: silence in the streets after PM Modi's appeal
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
धर्म नगरी चित्रकूट में सुबह से ही जनता कर्फ्यू का व्यापक असर दिखाई दिया। बाजार व सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में कैद रहे। आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। सड़कें सूनी, सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख चौराहों में भी सन्नाटा छाया रहा। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास भी सन्नाटा पसरा रहा। 

कानपुर देहात में मूसानगर कस्बा स्थित अखंड परमधाम मंत्री आवास में स्वास्थ्य टीम ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। केंद्रीय मंत्री सदन सत्र से होकर वापस मूसानगर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed