फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jamdagni Rishi Ashram will be improved by 50 lakhs

50 लाख से संवरेगा जमदग्नि ऋषि आश्रम

Tue, 07 Sep 2021 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Jamdagni Rishi Ashram will be improved by 50 lakhs
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। 50 लाख रुपये से भगवान परशुराम की जन्म स्थली जमथर खेड़ा स्थित जमदग्नि ऋषि आश्रम का सुंदरीकरण होगा। सोमवार को रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार ने मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कर सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक निर्मला संखवार ने जमदग्नि ऋषि आश्रम का सुंदरीकरण कराने की पहल की थी। शासन ने करीब 50 लाख रुपये की मंजूरी दी है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ सुंदरीकरण कराएगा। आश्रम परिसर में टीन शेड, रैन बसेरा, 5 किलो वाट का सोलर प्लांट, जलापूर्ति के लिए सोलर पंप व प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट का लगवाई जाएगी। सोमवार को सुंदरीकरण कार्य के लिए विधायक ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के जेई आयुष कटियार व लोक निर्माण विभाग के जेई प्रदीप कटियार भी यहां मौजूद रहे। आश्रम तक जाने का मार्ग खराब होने पर जिला पंचायत सदस्य ऋषि सिंह गौर, ब्लॉक प्रमुख पति किशन दुबे ने 500-500 मीटर, विधायक ने 700 मीटर व करीब 200 मीटर सड़क जोत गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुधीर पांडेय ने बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुंदरलाल पांडेय, मनोज शुक्ला, जीतू त्रिपाठी, अरुण दुबे, राम कृपाल सिंह भदौरिया, सुशील तिवारी, डॉ. सीएल गौतम, उदय प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed